जम्मू-कश्मीर के सोपोर में शनिवार को आंकवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया। इस आतंकवादी हमले में 2 पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की जान चली गई और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने कहा कि इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।

बता दें कि शुक्रवार को शोपियां जिले में कुछ आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर हमला किया था। घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर जिले के जैनपोरा इलाके के अगलर में आतंकवादियों ने पुलिस और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल पर हमला कर दिया।अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



