लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

कश्मीर घाटी में अधिकतर स्थानों पर गिरा न्यूनतम तापमान, अगले 2 दिनों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने रविवार से अगले दो दिनों तक केंद्र शासित प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने रविवार से अगले दो दिनों तक केंद्र शासित प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड को छोड़कर शुक्रवार रात को समूची घाटी में न्यूनतम तापमान गिरा।शुक्रवार रात को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बृहस्पतिवार की रात को यह 2.4 डिग्री सेल्सियस था।घाटी के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बृहस्पतिवार रात से एक डिग्री ज्यादा है।दक्षिण कश्मीर के निकटवर्ती कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बृहस्पतिवार रात को यहां तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस था।
वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर के रूप में कार्य करन वाले पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो बृहस्पतिवार रात शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था।गुलमर्ग में तापमान बृहस्पतिवार रात के शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शुक्रवार रात को शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह जम्मू कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 15 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।