कश्मीर और लद्दाख में सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी लेकिन मौसम सूखा रहने और धूप निकलने से लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि कश्मीर में मौसम सूखा रहा। रात को घाटी और लद्दाख क्षेत्र में तापमान में गिरावट आयी।
उन्होंने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछली रात के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था। द्रास क्षेत्र में न्यूनतम तापमान छह डिग्री नीचे गिरकर शून्य से 27.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।? उत्तरी कश्मीर के स्की-रिजॉर्ट गुलमर्ग में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
झारखंड चुनाव परिणाम LIVE : रुझानों में कांग्रेस-JMM को मिला बहुमत, जानें कौन कितने पर आगे
अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में सामान्य तौर पर मौसम सूखा रहने की संभावना है।