BREAKING NEWS

CM केजरावाल ने कहा- PM मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तब पूरा देश होगा भष्ट्राचार मुक्त◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान◾कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- मोदी ने 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को पहुंचाया नुकसान ◾कुरान जलाने पर हुआ हंगामा, इस्लामिक देशों में दिखा गुस्सा, जानिए पूरा मामला ◾‘जिस क्षण राजनीति और धर्म...’ , हेट स्पीच पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बात ◾सावरकर विवाद पर मतभेदों को खत्म के लिए राहुल और संजय राउत बीच हुई बैठक◾नीतीश कुमार ने किया PM मोदी पर कटाक्ष, कहा- कोई काम नहीं हो रहा, केवल प्रचार हो रहा◾ओडिशा के झारसुगुडा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 10 मई को डाले जाएंगे वोट◾आदिपुरुष फिल्म पर सैफ अली खान और कृति सेनन सहित 10 के खिलाफ कोर्ट का नोटिस◾प्रह्लाद जोशी ने किया दावा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में BJP की दूसरी बार बहुमत के साथ बनेगी सरकार◾Google vs CCI: गूगल को बड़ा झटका, NCLAT ने 1337.76 करोड़ रुपये के जुर्माने को बरकरार रखा◾CM योगी ने कहा- गरीबी और कमजोरों को उजाड़ने वाले नहीं जाए बख्शे◾जब अतीक कोर्ट में बोला- जेल में बंद आदमी से पिस्टल क्यों मंगवाऊंगा, मेरे पास उससे अच्छी पिस्टल थी◾भाजपा के दिग्गज नेता गिरीश बापट का निधन, पुणे लोकसभा सीट से थे सांसद ◾UP Bypolls: स्वार और छानबे सीट पर उपचुनाव का ऐलान, इस दिन होगा मतदान ◾दिल्ली विधानसभा में महिला कॉलेज में लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर आप सरकार ने उपराज्यपाल पर उठाए सवाल◾कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा- कर्नाटक को ‘40 प्रतिशत कमीशन’ वाली सरकार से मुक्ति दिलाने का संकल्प लेते है◾Karnataka Polls 2023: कर्नाटक में बजा चुनावी बिगुल, 10 मई को होगी वोटिंग...जानें कब आएगा रिजल्ट◾’पाखंडी’ कहे जानें पर रो पड़े धीरेंद्र शास्त्री, कहा- अब किसी के कहने पर नहीं दिखाएंगे कोई भी ’चमत्कार’ ◾न्यायिक सुधार पर बाइडन की सलाह को नेतन्याहू ने किया खारिज, बोले: देश अपने निर्णय स्वयं लेता है◾

कश्मीर में शीत लहर से मामूली राहत, आगामी दिनों में शुष्क मौसम की संभावना

बीते कुछ दिनों से भीषण ठंड का कहर बरप रहा है, इसी बीच कश्मीर के लिए एक राहत भरी ख़बर आई है। मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर घाटी में शीत लहर से हल्की राहत मिली है। अधिकारियों के तरफ़ से मंगलवार मिली जानकारी के अनुसार, श्रीनगर में सोमवार की रात तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि उससे एक रात पहले यह शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर पहलगाम में ही है।

आगामी दिनों में शुष्क मौसम की संभावना

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर में इन सर्दियों के दौरान इस रिसॉर्ट में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने क्षेत्र में आगामी दिनों में शुष्क मौसम की संभावना जताई है, जिससे यहां रातें ज्यादा ठंडी जबकि दिन अपेक्षाकृत गर्म रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि घाटी का प्रवेशद्वार कहलाने वाले काजीगुंड में भी सोमवार की रात को न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कम वर्षा के कारण श्वसन संबंधी परेशानियां बढ़ी

अधिकारियों ने बताया कि सीमांत जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, वहीं दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि इस साल सामान्य से कम वर्षा के कारण स्थानीय निवासियों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में श्वसन संबंधी परेशानियां बढ़ी हैं। शून्य से नीचे तापमान जाने से घाटी में कई जलाशय, तालाब और झीलें जमने लगी हैं।

चिल्लई कलां’’ का दौर जारी

कश्मीर में इस समय ‘‘चिल्लई कलां’’ का दौर जारी है। 40 दिन का यह दौर सबसे मुश्किल समय होता है, जब बर्फबारी सबसे ज्यादा होती है। यह 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी को समाप्त होता है। घाटी में ‘‘चिल्लई खुर्द’’ (छोटी सर्दी) के 20 दिन और ‘‘चिल्लई बच्चा’’ (शिशु सर्दी) के 10 दिन के बाद भी ठंड जारी रहती है। घाटी के ज्यादातर भागों में बृहस्पतिवार को बर्फबारी हुई थी।