कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी अनुछेद 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर की 2 दिवसीय यात्रा पर आए हुए हैं, उन्होंने मंगलवार को यानी आज जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल जिले में खीर भवानी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद राहुल ने हज़रतबल दरगाह का भी दौरा किया, इसके अलावा वह गुरुद्वारा और शेख हमज़ा मखदूम की मज़ार पर भी जाएंगे। बता दें कि मंगलवार यानी आज शाम को ही राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना होंगे, राहुल सोमवार को दो दिवसीय दौर पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे।
कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि राहुल गांधी आज तड़के मध्य कश्मीर जिले के तुल्लामुल्ला इलाके में स्थित मंदिर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांधी के साथ पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा,‘‘यह एक निजी दौरा था। राहुल जी मंदिर के दर्शन करना चाहते थे।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए कई पार्टी नेता और समर्थक मंदिर परिसर के बाहर इंतजार कर रहे थे। गांधी डल झील के किनारे स्थित दरगाह हजरतबल भी जाएंगे।
कांग्रेस सांसद सोमवार की शाम यहां एक होटल में, जम्मू-कश्मीर की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के बेटे की शादी के ‘रिसेप्शन’ में भी शामिल हुए थे। मंगलवार को सुबह साढ़े 11 बजे वह एमए रोड पर पार्टी के मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘वह पार्टी कार्यालय में पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत भी करेंगे।’’ गांधी मंगलवार शाम तक दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


Download Android App
Download iOS App



