जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने चादूरा क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब उस आतंकवादी ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में वह आतंकवादी मारा गया।
मारे गए आतंकवादी की पहचान बडगाम के रहने वाले आदिल अहमद के रूप में हुई है। उसके समूह का तत्काल पता नहीं चल सका है।


Download Android App
Download iOS App



