उत्तरी कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाकर्मियों की गोली से एक युवक घायल

Summary :

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा नाके पर रुकने का इशारा किये जाने के बावजूद एक युवक के कार से कूदने के बाद सुरक्षा बलों (एसएफ) ने कार पर गोली चला

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा नाके पर रुकने का इशारा किये जाने के बावजूद एक युवक के कार से कूदने के बाद सुरक्षा बलों (एसएफ) ने कार पर गोली चला दी जिससे युवक घायल हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बारामूला के पाट्टन में स्थापित एक सुरक्षा नाके पर जब सुरक्षाकर्मियों ने एक वाहन को रुकने का इशारा किया तो वाहन नहीं रुका और उससे एक युवक ने छलांग लगा दी।

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने किया पाकल डल जल विद्युत परियोजना का दौरा

इसके कारण सुरक्षाकर्मी को गोली चलानी पड़ जिससे वह युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मुश्ताक अहमद पर्रे के रूप में हुई है।

army top terrorist hit list
उन्होंने बताया कि वाहन में सवार अन्य तीन व्यक्तियों में से एक भागने में सफल रहा जबकि अन्य दो को हिरासत में लिया गया है।

Desk Team