जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर सोमवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किय। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट क्षेत्र में आज सुबह 10.30 बजे नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी करने के साथ मोर्टार दागे। भारतीय सेना सख्त जवाबी कार्रवाई कर रही है।”
बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने से भारतीय अर्थव्यवस्था में आ सकती है स्फूर्ति: RBI गवर्नर
इससे पहले 25 जुलाई को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में लगातार चौथे दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान इस साल की शुरुआत से ही अकारण ही संघर्ष विराम का उल्लंघन करता आ रहा है। साल 2020 में अब तक पाकिस्तान ने 2,700 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया है, जिसमें 21 नागरिक मारे गए हैं और 94 घायल हुए हैं।