जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने सोमवार की रात को सघर्ष विराम का उल्लंघन किया। और सीमा के पास के इलाको में गोलाबारी की। यह जानकारी एक रक्षा प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम लगभग सात बजकर 15 मिनट पर मनकोट सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 82 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 1,259 पहुंची
सीमा पार से गोलीबारी रात करीब आठ बजे थमी। इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमे सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के देवसर क्षेत्र में रविवार की शाम को सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। बता दें किलॉकडाउन पीरियड में ही अब तक 27 आतंकियों को सफाया किया जा चुका है।