पाकिस्‍तान ने LoC पर की गोलाबारी, एक बच्चे समेत 3 लोगों की हुई मौत

Summary :

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने कसबा और किरनी सेक्टर में रविवार की दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर छोटे हथियारों एवं मोर्टार से गोलाबारी की जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

कोरोना महामारी से बुरी तरह से त्रस्त पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा एवं नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों तथा गांवों में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की। इस गोलाबारी में एक महिला और एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
रविवार को पाकिस्तान की ओर से कुपवाड़ा और पुंछ जिले में की गई भारी गोलाबारी से एक बच्चे और महिला समेत तीन नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान होने की खबर है। 
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने कसबा और किरनी सेक्टर में रविवार की दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर छोटे हथियारों एवं मोर्टार से गोलाबारी की जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान ने पिछले एक सप्ताह से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।
पाकिस्‍तान की ओर से कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्‍टर में की गई गोलाबारी में एक महिला और एक बच्‍चे समेत तीन नागरिकों के मरने की खबर आई है। साथ ही एलओसी के किनारे पुंछ जिले के मेंढर और बालाकोट सेक्‍टर में भी छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलाबारी की गई। भारतीय सेना ने इनका मुंहतोड़ जवाब दिया।

Desk Team