जम्मू-कश्मीर में मनकोट के नियंत्रण रेखा के पास आज सुबह पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोलाबारी कर युद्ध विराम का उल्लंघन किया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। सुबह जो लोग बाहर निकले थे वे तुरंत सुरक्षित स्थानों में निकल गए इस युद्ध विराम का उल्लंघन को देखते हुए भारतीय सेना जवाबी जारी है
इससे पहले सोमवार को भी पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास मानकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था और छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी तथा मोर्टार दागे थे। उसने पिछले शुक्रवार को भी सुंदरबनी-नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की थी जिसमें छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।
रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद येशो नाइक ने मार्च में संसद को बताया था कि एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम उल्लंघन की कुल 646 घटनाएं घटीं। वर्ष 2019 में पाकिस्तानी बलों ने 3,200 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।