जम्मू के बाहरी क्षेत्र में स्थित अरनिया सेक्टर में संदिग्ध ड्रोन को देखा गया है। ड्रोन दिखने की घटना तड़के चार बजकर 25 मिनट पर जम्मू के बाहरी क्षेत्र में स्थित अरनिया सेक्टर में संदिग्ध ड्रोन को देखा। इसे गिराने के लिए सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने आधा दर्जन गोलियां चलाई जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गया।
बल के चौकन्ना जवानों ने पाकिस्तान के एक छोटे ड्रोन पर गोलीबारी की
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध पाकिस्तानी निगरानी ड्रोन पर शुक्रवार को गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बल के चौकन्ना जवानों ने आज अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने का प्रयास कर रहे पाकिस्तान के एक छोटे ड्रोन पर गोलीबारी की। गोलीबारी की वजह से ड्रोन तुरंत ही लौट गया।’’
ड्रोन इलाके की निगरानी करने के लिए आया था
उन्होंने बताया कि ड्रोन इलाके की निगरानी करने के लिए आया था। रविवार को यहां स्थित भारतीय वायुसेना के स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। तब जम्मू हवाई अड्डा परिसर में स्थित वायुसेना स्टेशन पर विस्फोटकों से लदे ड्रोन गिराए गए थे।
पाकिस्तान के संदिग्ध आतंकवादियों ने हमले में मानवरहित यान का इस्तेमाल किया
अधिकारियों का कहना था कि ऐसा शायद पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान के संदिग्ध आतंकवादियों ने हमले में मानवरहित यान का इस्तेमाल किया है। इसके बाद सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी जम्मू के विभिन्न इलाकों में रात के वक्त महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों के ऊपर ड्रोन उड़ते नजर आए थे।


Download Android App
Download iOS App



