जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास कमालकोट सेक्टर में रविवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने कहा कि बारामूला जिले में उड़ी इलाके के कमालकोट सेक्टर में लोअरगृह और अपरगृह चौकियों से पूर्वाह्न 10:45 से 11:45 के बीच संघर्षविराम उल्लंघन की जानकारी मिली है।
अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने हल्के हथियारों से गोलीबारी की। विस्तृत जानकारी आनी अभी बाकी है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के दादुरा-कंगन इलाके में आतंकवादियों ने रात के करीब 9.40 बजे आजाद अहमद डार को उसके घर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।