जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान ने एक बार फिर से मंगलवार को भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए नियंत्रण रेखा (Line of control) पर बिना किसी उकसावे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने दी।
उन्होंने कहा कि “अल सुबह 4.30 बजे, पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दागकर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया”।

उन्होंने कहा, “भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया।” इस वर्ष की शुरुआत से पाकिस्तान 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है। इस साल एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा किए गए अब तक 3,186 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में कुल 24 नागरिक मारे जा चुके हैं और 100 से अधिक घायल हुए।


Download Android App
Download iOS App



