पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मानकोट और मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह करीब छह बजे मनकोट और मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलायी। अब तक किसी भारतीय सैनिक के घायल होने अथवा नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।
इससे पहले रविवार को भी पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक नागरिक घायल हो गया था। अधिकारियों ने बताया था कि पुंछ जिले में किरनी और कस्बा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना द्वारा गोलीबारी और गोलाबारी रविवार दोपहर पौने दो बजे के करीब शुरू हुई और यह लगभग डेढ़ घंटे तक चली। इससे असैन्य ढांचों को कुछ नुकसान पहुंचा।
मध्य प्रदेश : फ्लोर टेस्ट मामले में SC का कमलनाथ और स्पीकर को नोटिस, कल होगी अगली सुनवाई
अधिकारियों ने कहा कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है लेकिन कुछ पालतू पशुओं को छर्रे लगे हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने पुंछ में किरनी और कस्बा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। भारतीय थल सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। ’’