जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक बार फिर से पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के आज सुबह करीब साढ़ नौ बजे पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिक भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
देश के पहले ‘प्लाज्मा बैंक’ का CM केजरीवाल ने किया उद्घाटन, जाने कैसे डोनेट कर सकते हैं प्लाज्मा
पाकिस्तानी गोलीबारी में जान-माल के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है।बता दें कि कल यानि बुधवार को सोपोर के मॉडल टाउन में आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक नाका पार्टी पर हमला किया। इस दौरान एक सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल और एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इस दौरान सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हो गया गए है।