पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर की गयी गोलीबारी में घायल दो जवानों की शनिवार को मौत हो गई। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, ‘‘दुर्भाग्य से, जो दो जवान घायल हुए थे उनकी मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा कि सेना इन जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी चल रही है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को उत्तर कश्मीर के बारामूला के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था जिसमें तीन जवान और तीन आम नागरिक घायल हो गए थे। घायलों में चार साल का बच्चा भी था। कश्मीर घाटी में पिछले 10 दिन में विभिन्न अभियानों में मारे गए आतंकवादियों की संख्या 17 हो गई।