जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। एक रक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना ने सुबह पौने दस बजे के करीब सुंदरबनी में संघर्षविराम का उल्लंघन किया।’ आनंद ने कहा, ‘गोली लगने से घायल हुआ जवान शहीद हो गया।’


Download Android App
Download iOS App



