जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (Line of control) के पास पाकिस्तानी रेंजरों ने अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की। इस संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।
यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने करोल कृष्णा, पानसार और गुरनाम सीमा चौकियों पर मंगलवार रात साढ़े नौ बजे से गोलीबारी शुरू की और दोनों तरफ से बुधवार सुबह चार बजे तक गोलीबारी होती रही।
भारत की तरफ किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
भारत की तरफ किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।