जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर से संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए गुरुवार को गोलीबारी की। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से लगे मनकोट सेक्टर में करीब 05:30 बजे, डीगवार सेक्टर में 11:45 बजे और मेंढर सेक्टर 12:15 बजे अकारण गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई। गोलीबारी में किसी के घायल होने रिपोर्ट नहीं है।