PDP, NC, कांग्रेस सरकार बनाने के लिए गठबंधन करने को राजी : बुखारी

Summary :

पीडीपी नेता अल्ताफ बुखारी ने बुधवार को यहां कहा कि पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस जम्मू कश्मीर में सरकार गठित करने के उद्देश्य से हाथ मिलाने

पीडीपी नेता अल्ताफ बुखारी ने बुधवार को यहां कहा कि पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस जम्मू कश्मीर में सरकार गठित करने के उद्देश्य से हाथ मिलाने को तैयार हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि 87 सदस्यीय सदन में 60 विधायक प्रस्तावित गठबंधन करने को तैयार हो गये हैं। बुखारी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘नेताओं ने एक गठबंधन बनाने पर सहमति जतायी है। पीडीपी, नेकां, कांग्रेस नेतृत्व स्तर पर राजी हो गए हैं। गठबंधन की रूपरेखा क्या होगी, इसकी जानकारी अभी विधायकों तक नहीं आ पाई है और मुझे बस इतना ही बताया गया है।’’

गुरू नानक जयंती के मौके पर भारत से 3080 सिख श्रद्धालु पहुंचे पाकिस्तान

पीडीपी नेता बुखारी ने इससे पहले दिन में नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनके बीच गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मुलाकात करते रहते हैं। मैंने गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं की किन्तु आमतौर पर हम सभी मिलते हैं।’’ बुखारी ने इस बात से इंकार किया कि उन्होंने सरकार गठन के सिलसिले में पीडीपी विधायकों की एक बैठक बुलायी है।

Omar Abdullah

यह पूछे जाने पर कि क्या वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं, बुखारी ने कहा, ‘‘इस तरह की कोई चीज नहीं है। नेताओं में से ही कोई मुख्यमंत्री बनेगा। यह मुद्दा मुख्यमंत्री बनने के बारे में नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह गठबंधन कश्मीर मुद्दे, कश्मीर की स्थिति, भारत के संविधान के तहत राज्य को मिली विशेष पहचान को संरक्षित रखने से संबंधित है।’’

pdp_mufti

पीडीपी नेता ने कहा, ‘‘निर्वाचित प्रतिनिधियों के रूप में हमें लोगों की आकांक्षाओं और उभरती परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया देना होता है। अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35-ए पर हमले हो रहे हैं। यह गठबंधन सत्ता में आने के लिए नहीं है।’’

यह पूछे जाने पर कि गठबंधन की औपचारिक घोषणा कब की जाएगी, उन्होंने कहा, ‘‘इसकी बहुत जल्द घोषणा की जानी चाहिए। ईद मिलाद उन नबी के मद्देनजर आज के लिए कोई योजना नहीं बनायी गयी है।’’

Desk Team