केंद्र सरकार के अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में फोन और इंटरनेट सेवा पर रोक लगी हुई थी। जो आज यानी शनिवार को यह सेवाएं बहाल कर गई है। जम्मू में 2G की स्पीड के साथ इंटरनेट सेवा बहाल करकी गई है। हालांकि कश्मीर घाटी इंटरनेट की सेवा शुरू होने में अभी समय लगेगा। राज्य में जम्मू के आलावा साम्बा, कठुआ, उधमपुर में टू जी स्पीड के साथ इंटरनेट सेवाएं शुरू की गईं हैं। इसके आलावा राजौरी इलाके में भी लगे कुछ प्रतिबंधों में थोड़ी राहत दी गई है।
वही, अब जम्मू-कश्मीर में हालात थोड़े समान्य होने के बाद राज्य प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों को भी सोमवार 19 अगस्त से खोलने का आदेश दे दिया है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाने के बाद राज्य में धारा 144 लगा दी गई थी, जिसके बाद 5 अगस्त से कश्मीर में संचार सेवाएं को रोक दिया गया था।
जम्मू कश्मीर प्रशासन के एक बड़े अफसर ने कहा कि अब हालात सामान्य हैं। कश्मीर के लगभग सभी हिस्सों में आम लोगों के आने-जाने पर लगी रोक में थोड़ी राहत दी गई है। उन्होंने बताया कि सेना की तैनाती पहले की तरह ही रहेगी। आम लोगों को कई आस-पास के इलाकों में जाने की अनुमति दें दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



