जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सुरक्षा बलों ने 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को व्यापक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस और सीमा पार से ड्रोन गतिविधियों को देखते हुए पुलिस, सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और ग्राम रक्षा समितियों ने संयुक्त रूप से पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में अभियान चलाया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद से सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी को मजबूत किया है, जिन्हें चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है। अभियान के दौरान इनमें से प्रत्येक का नेतृत्व सुरक्षा बल के एक राजपत्रित अधिकारी द्वारा किया गया। रामगढ़ सेक्टर के नंदपुर से शुरू हुए इस अभियान में घगवाल सेक्टर में लाला चक, राजपुरा तक के सभी इलाकों को कवर किया गया।
उन्होंने कहा कि चौकियों, खासकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के अलावा पुलिस किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर भी नजर रखे हुए है।


Download Android App
Download iOS App



