BREAKING NEWS

पदक विसर्जित करने हरिद्वार पहुंचे पहलवान, श्री गंगा सभा ने नहीं दी विसर्जन की अनुमति, हंगामा◾कर्नाटक में प्रशिक्षण विमान आपातकालीन लैंडिंग◾प्रदर्शनकारी पहलवानों को लगा झटका, दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट पर नहीं दी धरने की अनुमति ◾रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जम्मू और कश्मीर में G20 बैठक की मेजबानी केंद्र शासित प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाएगी◾ दिल्ली उच्च न्यायालय ने पशु तस्करी मामले में ED को जारी किया नोटिस◾किसान नेता नरेश टिकैत ने पहलवानों से लिए मेडल, 5 दिन का मांगा समय ◾पाकिस्तान से 290 से अधिक अफगान कैदियों को रिहा किए जाने की संभावना है : रिपोर्ट◾आबकारी नीति केस: ED की चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल का नाम, क्या बढ़ेगी मुश्किलें?◾समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के अपमानजनक लेख से नाराज NCP नेता , महाराष्ट्र CM शिंदे को लिखा पत्र ◾Air India: फ्लाइट में यात्री ने किया हंगामा, क्रू को पहले गालियां दीं फिर की मारपीट◾Wrestlers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा 1 जून को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ करेगा विरोध प्रदर्शन◾हरियाणा में बारिश के साथ तेज हवाओ की आक्षांका ◾देवेंद्र फडणवीस सबसे ज्यादा असंतुष्ट हैं - संजय राउत◾लुधियाना ब्लास्ट केस: NIA ने दो लोगों के खिलाफ दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, विस्फोट में गई थी एक की जान◾साक्षी हत्याकांड: DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिया आश्वासन◾मनसुख मंडाविया ने कहा- "हिंदी सरकारी मामलों में हमारे स्वाभिमान का प्रतीक भाषा बन सकती है ..." ◾हिंदी सरकारी मामलों में हमारे स्वाभिमान का प्रतीक भाषा बन सकती है - मनसुख मंडाविया◾दिल्ली में 24 घंटे में दूसरा मर्डर, 35 साल की महिला की चाकू मारकर हत्या◾Madhya Pradesh: पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष ने 'गौ मंत्रालय' स्थापित करने का राज्य सरकार किया आग्रह◾आरबीआई का बड़ा दावा, 2023-24 में भारत की विकास गति कायम रहने की संभावना◾

कश्मीर में भीषण सर्दी का दौर जारी, पूरी घाटी में पारा शून्य से कई डिग्री नीचे तक लुढ़का

कश्मीर में भीषण सर्दी पड़ रही है और पूरी घाटी में पारा शून्य से कई डिग्री नीचे तक लुढ़क गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि रात का तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री नीचे चला गया है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर में पारा शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे एक दिन पहले यह शून्य से 3.4 डिग्री नीचे था।

 गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया

उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले स्थित पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम जो अमरनाथ यात्रा के दौरान आधार शिविर होता है में पारा शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछले दिन यह शून्य से 10.3 डिग्री नीचे था। यह जम्मू कश्मीर में सबसे सर्द स्थान रहा।

 घाटी के प्रवेश द्वारा माने जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री नीचे दर्ज 

अधिकारियों ने बताया कि घाटी के प्रवेश द्वारा माने जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कश्मीर के कोकरनाग में तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।गौरतलब है कि कश्मीर में 40 दिनों की भीषण सर्दी का दौर चल रहा है जिसे स्थानीय भाषा में ‘‘चिल्लई कलां’’ कहा जाता है और इसकी शुरुआत 21 दिसंबर को हुई।

UP Assembly Election 2022 : CM योगी गोरखपुर और डिप्टी सीएम केशव मौर्य सिराथू सीट से लड़ेंगे चुनाव