BREAKING NEWS

TMC नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी को कोलकाता हवाईअड्डे पर रोका, जून को कोलकाता में ईडी कार्यालय में पेश होने का निर्देश◾बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, पूछे कई सवाल◾कर्नाटक के CM सिद्दारमैया का आरोप, कहा- भाजपा लोगों को मुफ्त बिजली योजना के दुरुपयोग के लिए उकसा रही है◾RBI डिप्टी गवर्नर बोले - 'बैंकिंग में गवर्नेंस गैप को दूर करने का सही समय'◾ अयोध्या को विश्व धार्मिक पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के प्रयास - BJP सांसद ◾हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नाटो की स्थापना करने की बिल्कुल कोशिश नहीं कर रहे हैं - अमेरिकी रक्षा सचिव ऑस्टिन◾महाभारत के ‘शकुनी मामा’ गूफी पेंटल का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस◾कर्नाटक: CM सिद्दारमैया बोले- लोगों को मुफ्त बिजली योजना का दुरुपयोग करने के लिए उकसा रही भाजपा◾दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू भवन में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू◾अमेरिका रक्षा सचिव भारत यात्रा पर, UAS -INDIA डिफेंस इंडस्ट्रियल को ऑपरेशन के लिए रोडमैप तैयार ◾थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने शुरू की बांग्लादेश यात्रा◾NIRF रैंकिंग में IIT मद्रास फिर से टॉप पर, दूसरे स्थान पर IISc बेंगलुरु ◾ दिल्ली हाईकोर्ट से मनीष सिसोदिया को फिर दिया झटका, जमानत याचिका खारिज ◾केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी को उनके जन्मदिवस की दी बधाई ◾Bihar Politics: नितिन नबीन ने लगाया तेजस्वी यादव पर आरोप, कहा- पुल का डिजाइन खराब था तो एप्रूव क्यों किया?◾अवधेश राय हत्याकांड में माफिया मुख्तार दोषी करार, कुछ देर बाद होगा सजा का ऐलान◾सीबीआई ने दक्षिण मुंबई के बिल्डर को किया गिरफ्तार, करोड़ो रुपये का धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप◾ Odisha: बालासोर हादसे के बाद बहाल ट्रैक से गुजरी पुरी- हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस◾अपनी कायराना हरकतों से पाकिस्तान नहीं आ रहा बाज, 'एक बार फिर BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया' ◾महाराष्ट्र में सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगी शिवसेना और बीजेपी - एकनाथ शिंदे◾

जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों तक बर्फबारी होने का अनुमान, घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज

कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने रविवार से अगले दो दिनों तक केंद्र शासित प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज 

अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग और पहलगाम को छोड़कर शनिवार रात को समूची घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार की रात यह 1.7 डिग्री सेल्सियस था।उन्होंने बताया कि घाटी के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज नीचे किया गया। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर के रूप में कार्य करने वाले पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पूर्ववर्ती रात के शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान से अधिक है।गुलमर्ग में तापमान शुक्रवार रात के तापमान से एक डिग्री कम यानी शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

आगामी दो दिन तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना 

इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग के कार्यालय ने बताया कि रविवार से आगामी दो दिन तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उसने बताया कि रविवार शाम से सोमवार सुबह तक हल्की से मध्यम बर्फबारी होने का अनुमान है।कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्लई कलां' का दौर मंगलवार से शुरू हो गया। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाती है, जिससे यहां की प्रसिद्ध डल झील के साथ-साथ घाटी के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति लाइनों सहित जलाशय जम जाते हैं। इस दौरान अधिकतर इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी सबसे अधिक रहती है और खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात होता है।‘चिल्लई कलां’ के 31 जनवरी को खत्म होने के बाद, 20 दिन का ‘चिल्लई-खुर्द’ और फिर 10 दिन का ‘चिल्लई बच्चा’ का दौर शुरू होता है।

दबंग अभिनेता सलमान खान को फार्महाउस पर सांप ने काटा, 6-7 घंटों के लिए अस्पताल में होना पड़ा भर्ती