जम्मू एवं कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी

Summary :

विभाग के एक अधिकारी ने कहा, पिछले 12 घंटों के दौरान जोजिला दर्रा, द्रास, कारगिल, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी हुई है।

जम्मू एवं कश्मीर के ऊपरी इलाकों में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘पिछले 12 घंटों के दौरान जोजिला दर्रा, द्रास, कारगिल, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी हुई है।’

उन्होंने कहा, ‘इस अवधि के दौरान घाटी और जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में बारिश जारी रही।’ मौसम में शनिवार से सुधार होने की उम्मीद है। गुलमर्ग और पहलगाम पहाड़ी स्टेशनों में पर्यटक बर्फबारी के चलते बेहद खुश थे। एक पर्यटक सुजीत कुमार ने कहा, ‘गुलमर्ग की मेरी यात्रा इससे बेहतर नहीं हो सकती थी। मैं बर्फबारी देखने आया था और यहां बर्फबारी हो रही है।’

ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के चलते घाटी के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि पहलगाम में 0.4 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज हुआ।

J&K : बर्फबारी के बाद श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद

लेह में 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि कारगिल शनिवार को राज्य का सबसे ठंडा जगह रहा, जहां शून्य से 4.8 डिग्री नीचे तापमान दर्ज हुआ। जम्मू शहर में 16.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि कटरा में 14.2 डिग्री, बटोटे में 5.5 डिग्री, बनिहाल में 6.1 डिग्री और भदरवाह में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज तापमान दर्ज हुआ।

Desk Team