प्रधानमंत्री मोदी की बैठक से पहले श्रीनगर के लासजन इलाके में मिला संदिग्ध बैग, इलाके में दहशत

Summary :

सर्वदलीय बैठक से पहले गुरुवार की सुबह जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के लासजन इलाके में संदिग्ध बैग मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज जम्मू-कश्मीर के राजनितिक दलों के साथ दिल्ली में सर्वदलीय बैठक होनी है। बैठक को लेकर जम्मू-कश्मीर में हलचल है। बैठक से पहले गुरुवार की सुबह जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के लासजन इलाके में  संदिग्ध बैग मिला।  
बाईपास के पास बैग मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,  सुरक्षा बलों की रोड ओपनिंग पार्टी को संदिग्ध बैग मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को तुरंत बुलाया गया और बैग की सामग्री की जांच पड़ताल की जा रही है।  दहशत फैलने से सुरक्षा बलों ने बैग के पास आने से रोकने के लिए इलाके को सील कर दिया है।
बता दें कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलवामा जिले में आतंकवादियों के एक समूह ने सुरक्षा बलों की एक टीम पर ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी की, हालांकि इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब 8 बजकर 55 मिनट पर हुई जब आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के इस जिले में एसबीआई की राजपुरा चौक शाखा के निकट पुलिस और सीआरपीएफ के नाका दल पर हमला कर दिया।

Desk Team