जम्मू-कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा आर्टिकल 35ए के साथ छेड़छाड़ करना बारूद को हाथ लगाने के बराबर होगा। दरअसल, पीडीपी आज अपना 20वां स्थापना दिवस मना रही है। इस दौरान आयोजित किया गए कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।
कार्यक्रम में महबूबा ने कहा, 35A के साथ छेड़छाड़ करना बारूद को हाथ लगाने के बराबर होगा। जो हाथ 35A के साथ छेड़छाड़ करने के लिए उठेंगे वो हाथ ही नहीं वो सारा जिस्म जल के राख हो जाएगा। महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि हम अपनी आखिरी सांस तक कश्मीर की रक्षा करेंगे। हमारा अपना संविधान है, हमारे पास एक ऐसा दर्जा है जो बाहर के लोगों को यहां संपत्ति खरीदने की अनुमति नहीं देता है।
BJP सदस्यता कार्ड पर इमरान, आसाराम और राम रहीम की फोटो सोशल मीडिया पर जारी करने वाला गिरफ्तार
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर के लिए शहीद हुए लोगों को याद करने की जरूरत है। हमें एक बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहने की जरूरत है। आज घाटी में जो हालात हैं, वे डरावने हैं, जम्मू कश्मीर बैंक खत्म हो चुका है और धीरे-धीरे वे सब कुछ खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



