उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने एक मकान पर हमला कर दिया, जिसमें एक बच्ची सहित परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “आतंकवाद के इस बेरहम कृत्य में, आतंकवादियों ने सोपोर के डांगेरपोरा गांव में गोलीबारी की और बच्ची उस्मा जान सहित चार लोगों को घायल कर दिया।”
उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बनी है। प्रवक्ता ने कहा, “पुलिस मौके पर मौजूद है और आगे की जांच जारी है।” अधिकारियों ने घटना में घायल हुए अन्य लोगों की पहचान मोहम्मद अशरफ डार, मोहम्मद रमजान डार और अर्शीद हुसैन के तौर पर की।


Download Android App
Download iOS App



