जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के नेता को गोली मारकर हत्या कर दी। काजीगुंड के वेसू में गुरुवार को आतंकवादियों ने एक भाजपा सरपंच सज्जाद अहमद खांडे पर हमला किया और उन्हें गोली मार दी। इसके बाद खांडे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
भाजपा नेता मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल, जीसी मुर्मू ने दिया इस्तीफ़ा
कश्मीर में राजनीतिक कार्यकतार्ओं और पंचायत के सदस्यों को आतंकवादी अपना निशाना बनाते चले आ रहे हैं। पिछले महीने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोर जिले के लिए भाजपा नेता और पार्टी के एक पूर्व जिलाध्यक्ष वसीम बारी को आतंकवादियों ने मार दिया था। बता दें कि पिछले महीने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष वसीम बरी,उनके पिता भाई की उनके दुकान के अंदर ही आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।