कश्मीर में बेचैनी और दहशत का माहौल : महबूबा मुफ्ती

Summary :

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा, कश्मीर में बेचैनी और दहशत का माहौल है। किसी को यह अंदाजा नहीं कि आगे क्या होने वाला है, चारों तरफ निराशा नजर आ रही है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि कश्मीर में बेचैनी और दहशत का माहौल है और किसी को यह अंदाजा नहीं है कि आगे क्या होने वाला है तथा चारों तरफ निराशा का माहौल बना हुआ है। महबूबा मुफ्ती ने आज एक ट्वीट कर कहा, ”कश्मीर में बेचैनी और दहशत का माहौल है। किसी को यह अंदाजा नहीं कि आगे क्या होने वाला है, चारों तरफ निराशा नजर आ रही है। इस प्रकार के बोझिल माहौल से लोगों का गुस्सा कश्मीरियों की तरफ मोड़ दिया गया है।”

mehbooba mufti tweet

उन्होंने सवाल किया, ”इससे पहले वे कभी भी इस तरह की बेलगाम दुश्मनी का शिकार नहीं हुये थे। क्या आप चाहते हैं कि कश्मीर अपने लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ दे? उन्हें किस बात की सजा दी जा रही है? उनके साथ बर्बरता क्यों बरती जा रही है?”

mehbooba tweet

मुफ्ती ने 150 से अधिक अलगाववादियों और जमात नेताओं को गिरफ्तार करने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुये कहा कि वह जम्मू कश्मीर में केवल तनाव बढ़ने वाले इस तरह के मनमाने कदम उठाये जाने के पीछे का उद्देश्य समझने में असफल रहीं हैं। महबूबा मुफ्ती ने उन लोगों की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुये कहा, ”आप किसी व्यक्ति को कैद कर सकते हैं उसके विचारों को नहीं।”

महबूबा मुफ्ती बोली- जमात-ए-इस्लामी जम्मू एंड कश्मीर पर कार्रवाई ‘मनमानी’

Desk Team