जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के रास्ते में सुरक्षाबलों को स्नाइपर राइफल मिली है। राइफल मिलने के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सुरक्षा हो ध्यान में रखते हुए तीर्थयात्रियों को एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने तीर्थयात्रियों को जल्द से जल्द यात्रा पूरी करके वापस लौटने को कहा है। सरकार ने इसके पीछे इंटेलीजेंस रिपोर्ट का हवाला देते हुए आतंकी हमले की आशंका जताई है।
इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों पर स्नाइपर से हमले की कोशिश की गई, लेकिन सुरक्षाबलों ने इसे पूरी तरह विफल कर दिया। सेना की तरफ से बताया गया कि पाकिस्तानी सेना लगातार कश्मीर में शांति भंग करने का प्रयास करती है।

कई बार सर्च ऑपरेशन के दौरान बारूदी सुरंगों का भी पता चला लेकिन उनके सभी प्रयास विफल कर दिए गए। सेना के अधिकारी ने कहा कि कश्मीर में घाटी मेंं स्थिति सुधरी है और आतंकियों की संख्या में भी कमी आई है। अभियान के दौरान, पाकिस्तान आयुध फैक्ट्री में निर्मित एक बारूदी सुरंग को जब्त कर लिया गया। बारूदी सुरंग पर पाकिस्तानी आयुध फैक्ट्री का निशान बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



