जम्मू-कश्मीर के साम्बा जिले में अवैध रूप से लिंग निर्धारण परीक्षण करने के मामले में पंजाब के तीन निवासियों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के घगवाल इलाके में बुधवार को छापेमारी के दौरान एक मकान से रणजीत सिंह, रजिंदर कौर और परमजीत कौर को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य चिकित्सकीय उपकरण जब्त किए हैं जिनका इस्तेमाल अवैध लिंग निर्धारण जांच के लिए किया जाता था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं और एक किराए के मकान में लिंग निर्धारण का काम करते थे।
एयरसेल-मैक्सिस मामले में चिदंबरम और कार्ति को मिली अग्रिम जमानत
छापेमारी के दौरान सिंह की कार से एक धारदार हथियार भी मिला है। पुलिस ने गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व लिंग चयन निर्धारण प्रतिबंध एवं नियमन अधिनियम 2002 और शस्त्र कानून के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।


Download Android App
Download iOS App



