दक्षिण कश्मीर में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने तीन लोगों का अपहरण कर लिया। उसी इलाके में शुक्रवार को एक किशोर की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शोपियां जिले के सैदपोरा पाईन और मंजगाम गांवों से आज सुबह अज्ञात बंदूकधारियों के समूह ने तीन लोगों का अपहरण कर लिया।
उन्होंने बताया कि अपहृतों की खोज में व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया है लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि को बंदूकधारियों ने नदीम मंजूर नामक किशोर का अपहरण कर लिया था तथा बाद में पुलवामा जिले से उसका गोलियों से छलनी शव बरामद किया गया था।


Download Android App
Download iOS App




