जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर माछिल सेक्टर में सेना की एक चौकी मंगलवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गई जिसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई जबकि एक सैनिक लापता हो गया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि हिमस्खलन में पांच सैनिक फंस गए।

सूत्रों ने बताया कि सेना ने बचाव अभियान चलाया और चार सैनिकों का पता लगा लिया। उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया, एक अन्य घायल है और उसका एक स्थानीय सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। लापता जवान का पता लगाने की कोशिशें चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



