कश्मीर मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर, इलाके में जारी है सर्च ऑपरेशन

Summary :

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग जगह आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और बेमिना इलाके में हुई

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग जगह आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और बेमिना इलाके में हुई। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में एक आतंकी 2019 में हुए पुलवामा हमले के एक आरोपी से संबंधित था। 
कुलगाम में मारे गए दो आतंकी 
सेना ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के चावलगाम इलाके में साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया । यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। इसके बाद पुलिस ने कहा  कि, एक और अज्ञात आतंकवादी मारा गया है, जिससे कुल संख्या 2 हो गई है। उन्होंने बताया कि, आतंकियों के शव के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है तथा इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है । आपको बतादे कि, गुरुवार को पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, वहां छिपे आतंकियों ने  सुरक्षा बलों पर   भारी मात्रा में गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।
बेमिना इलाके में भी एक आतंकी को किया ढेर
आतंकियों के साथ मुठभेड़ कश्मीर के बेमिना इलाके में भी हुई जिसमें सेना ने  आमिर रियाज नामक एक आंतकी को ढेर कर दिया। आतंकी रियाज खुरे का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि, रियाज गजवत-उल-हिंद संगठन से जुड़ा था और 2019 के पुलवामा कार बम विस्फोट के एक आरोपी से संबंधित था। रियाज के साथ सेना की मुठभेड़ गुरुवार रात को हुई थी। उसके पास से एक एके-47 राइफल बरामद की है। 

Desk Team