भारतीय जनता पार्टी के नेता और केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को यानी आज कहा कि केरल की तरह जम्मू-कश्मीर भी कोविड 19 से उबर रहा है। उन्होंने इस महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिये जम्मू-कश्मीर के चिकित्सा पेशेवरों की प्रशंसा भी की।
केन्द्रीय कार्मिक मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारियों, सरकारी चिकित्सा संस्थान एवं कॉलेजों के प्रमुख के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग कर कोविड-19 से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की।
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता कम करने के फैसले को राहुल ने बताया ‘अमानवीय’
सिंह ने जम्मू-कश्मीर की चिकित्सा बिरादरी विशेषकर जूनियर रेजिटेंड डॉक्टरों और चिकित्सा अधिकारियों की तारीफ की, जो सीधे तौर पर कोरोना वायरस रोगियों के इलाज में जुटे हैं। कार्मिक मंत्रालय ने सिंह के हवाले से कहा, ”उन्होंने कहा है कि जम्मू-कश्मीर केरल की तरह महामारी से उबरने में कामयाब हो रहा है।”


Download Android App
Download iOS App



