BREAKING NEWS

भ्रष्टाचार को लेकर BJP ने लॉन्च की 'कांग्रेस फाइल्स'◾श्रीलंका सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के धन के उपयोग की निगरानी के लिए बनाई समिति ◾जींद में नकली करेंसी , हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार ◾हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन की चपेट में आने से एक की मौत, वाहनों की आवाजाही बाधित ◾ पश्चिम बंगाल, बिहार में सांप्रदायिक हिंसा पर कपिल सिब्बल ने उठाया सवाल, कहा- प्रधानमंत्री मोदी ‘‘चुप’’ क्यों हैं ◾क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा की हत्या करने वाले का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर किया ◾केरल UDF राहुल गांधी के सपोर्ट में करेगी सत्याग्रह,अडाणी मुद्दे को दबाने का लगाया आरोप◾ BSP के खिलाफ दुष्प्रचार से होशियार रहे दलित समाज - मायावती◾BRS नेता ने PM Modi की डिग्रियों का उड़ाया मजाक◾कांग्रेस 4 अप्रैल की बैठक के बाद कर्नाटक के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी- सिद्धरमैया◾उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित बयान देने वाले नारायण राणे को कोर्ट ने बरी किया◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे में 'सावरकर गौरव यात्रा' का किए नेतृत्व◾भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने कहा- 'जम्मू-कश्मीर ने 2021-22 में बजट का 20 प्रतिशत कम उपयोग किया'◾NSA अजित डोभाल ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, शिवलिंग पर किया जलाभिषेक ◾भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आबकारी नीति ‘घोटाले’ को लेकर केजरीवाल पर बोला हमला ◾7 अप्रैल को गौहाटी उच्च न्यायालय के प्लैटिनम जयंती समारोह को राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी संबोधित ◾महाराष्ट्र : शिंदे गुट और बीजेपी ने ठाणे में निकाली सावरकर गौरव यात्रा, भगवा लुक में नजर आए कार्यकर्ता◾शशि थरूर ने कहा- कांग्रेस वास्तविक ‘केंद्र बिंदु’, छोटे दलों को विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनने को प्रेरित करता◾Bihar News: हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- बंगाल के रास्ते पर जा रहा राज्य◾सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई के हीरक जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन◾

Weather Update: जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में राहत, शनिवार के बाद बर्फबारी के आसार

जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार होने से घाटी में भीषण सर्दी से कुछ राहत मिली है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि घाटी में शनिवार के बाद कुछ दिनों तक बर्फबारी हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पिछली रात यहां इस मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस जबकि सीमांत जिले कुवपाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर अनंतनाग के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.2 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित प्रसिद्ध स्की रिसोर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम ज्यादा शुष्क रहेगा। विभाग ने हालांकि रात में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी और शनिवार के बाद अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी की 70 प्रतिशत संभावना जताई है।कश्मीर में इस समय ‘‘चिल्लई कलां’’ का दौर जारी है। 40 दिन का यह दौर सबसे मुश्किल समय होता है, जब बर्फबारी सबसे ज्यादा होती है। यह दौर 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी को समाप्त होता है। घाटी में ‘‘चिल्लई खुर्द’’ (छोटी सर्दी) के 20 दिन और ‘‘चिल्लई बच्चा’’ (शिशु सर्दी) के 10 दिन के बाद भी ठंड जारी रहती है।