सुचेतगढ़ में ‘बीट द रीट्रीट’ समारोह आयोजित करने के केन्द्र के फैसले का स्वागत: महबूबा

Summary :

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सुचेतगढ़ में ‘बीट द रीट्रीट’ समारोह आयोजित करने के केन्द्र सरकार के फैसले का रविवार को स्वागत करते हुए कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सीमापार से भी संबंध बेहतर होंगे।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सुचेतगढ़ के ओक्टराई पोस्ट पर रीट्रीट समारोह का उद्घाटन किया। महबूबा ने ट्वीट किया, ‘‘सुचेतगढ़ में ‘बीट द रीट्रीट’ समारोह आयोजित करने के भारत सरकार के फैसले का स्वागत है। इससे निश्चित ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आशा करती हूं कि यह सुचेतगढ़ और सियालकोट के बीच व्यापार और यात्रा मार्ग के रूप में विकसित होगा।’’

इस अवसर पर बोलते हुए, उपराज्यपाल ने कहा कि अमृतसर की वाघा सीमा की तर्ज पर समारोह सीमा सुरक्षा बल, भारत की पहली रक्षा पंक्ति की महान विरासत और वीरता को दर्शाता है।

Desk Team