लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

श्रीनगर में भीषण ठंड के कारण जम गई विश्व प्रसिद्ध डल झील

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर घाटी में अगले 36 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। रात के तापमान में गिरावट होने तथा आसमान साफ होने के कारण अधिकतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जिसके कारण विश्व प्रसिद्ध डल झील और अन्य जलाशयों की ऊपरी सतह आंशिक रूप से जम गई है। घाटी के अधिकतर हिस्सों में हालांकि रात के तापमान में कुछ सुधार देखा गया, इसके बावजूद इन क्षेत्रों में रात का तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया। 
घाटी में एक जनवरी से ताजा बर्फबारी होने का अनुमान है। कश्मीर घाटी में जारी भीषण ठंड के बीच श्रीनगर के प्रसिद्ध साप्ताहिक बाजार ‘संडे मार्केट’ में बड़ी संख्या में लोग गर्म कपड़े खरीदते हुए दिखाई दिए। रेडियो कश्मीर से लाल चौक होते हुए हरि सिंह हाई स्ट्रीट तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर सैंकड़ो विक्रेताओं ने अपने-अपने स्टाल लगाए हुए थे जहां लोग बड़े पैमाने पर खरीदारी करते हुए देखे गए। 
1577619092 dal1
इसी बीच, द्रास में भीषण ठंड के कारण लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 28.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया जबकि लेह में यही तापमान शून्य से 19.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर घाटी में अगले 36 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। रात के तापमान में गिरावट होने तथा आसमान साफ होने के कारण अधिकतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। 
डल झील के एक शिकारावाला नजीर अहमद ने कहा, ‘‘भीषण ठंड के कारण झील की ऊपरी सतह का पानी जम गया है। अपनी नौकाओं के लिए रास्ता बनाने के लिए हम बर्फ की चादरों को तोड़ रहे हैं।’’ कड़के की ठंड के बीच ऑटो चालक, मालवाहक गाड़ियों के चालकों के अलावा अन्य लोग खुद को गर्म रखने के लिए सड़क किनारे लकड़ियां जलाकर उसके आगे बैठ हुए हैं। 
कश्मीर घाटी के विश्व प्रसिद्ध हेल्थ रिजार्ट पहलगाम में शनिवार के मुकाबले रविवार को तापमान में करीब एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी। पहलगाम में रात का तापमान आज शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो शनिवार को शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था। विश्व प्रसिद्ध स्की रिजार्ट गुलमर्ग में बर्फबारी के बीच न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 16 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।