हैदराबाद नगर निगम चुनावों में रोहिंग्याओं के मुद्दे पर वोट मांगे जा रहा हैं। रोहिंग्याओं को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि उनके पास हैदराबाद में रह रहे रोहिंग्याओं की पूरी जानकारी है। केंद्रीय मंत्री का ये बयान एआईएमआईएम चीफ ओवैसी के उस सवाल के जवाब है जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर हैदराबाद में 30 हजार से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमान हैं तो देश के गृहमंत्री क्या कर रहे हैं, क्या वो सो रहे हैं।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने अपने बयान मजे कहा, हमारे पास रोहिंग्याओं के सभी विवरण हैं। यहां रोहिंग्याओं की एक कॉलोनी भी है। पुलिस इसकी नियमित तौर पर निगरानी करती है। कुछ स्थानों पर उनके नाम मतदाता सूची में जुड़ गए। इस मामले में, कुछ पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया था। एक्सपायरी पासपोर्ट वाले कुछ पाकिस्तानी भी यहां रहते हैं।
लव जिहाद : सपा सांसद ने कहा - मुस्लिम युवा हिंदू लड़कियों को बहन मानें, वर्ना होगा जबरदस्त टॉर्चर
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम की कुल 150 निकाय सीटों के लिए एक दिसंबर को मतदान होगा। इन चुनावों में रोहिंग्या के मुद्दे को लेकर हैदराबाद की एआईएमआईएम और बीजेपी के बीच वार पर पलवार का दौर चल रहा है।
बीते दिनों तेलंगाना में चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने एक पब्लिक रैली में भाषण के दौरान कहा कि अगर वोटर लिस्ट में 30,000 रोहिंग्या हैं तो गृह मंत्री अमित शाह क्या कर रहे हैं, क्या वो सो रहे हैं? क्या ये उनकी जिम्मेदारी नहीं है कि वोटर लिस्ट में 30-40 हजार रोहिंग्या के नाम कैसे आए। उन्होंने ने ये भी कहा कि 'अगर बीजेपी ईमानदार है तो मंगलवार की शाम तक 1000 रोहिंग्या के नाम बताएं'।