लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

झारखंड में कोविड-19 के 16 नये मामलें की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 197 हुई

देश भर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इसी बीच झारखंड में कोरोना वायरस के 16 नये मामलें सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 197 हो गयी।

देश भर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इसी बीच झारखंड में कोरोना वायरस के 16 नये मामलें सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 197 हो गयी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पलामू से सात, रांची से पांच, हजारीबाग से दो, कोडरमा एवं जमशेदपुर से एक-एक मामले सामने आए हैं।
उन्होंने कहा पलामू के सात संक्रमितों में से चार सूरत से और तीन छत्तीसगढ़ से लौटे प्रवासी हैं। रांची में मिले पांच संक्रमितों में से तीन अनगड़ा की हैं। इसके अलावा कोकर की एक गर्भवती महिला और रिम्स अस्पताल के नेत्र विभाग की एक नर्स के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।
हजारीबाग में मिले दोनों संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं और इनमें से एक मुंबई से और एक कोलकाता से यहां वापस आये थे। कोडरमा में मिला संक्रमित कोलकाता से लौटा था। प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 1529 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 16 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुयी।

वित्त मंत्री की घोषणाओं के बाद PM मोदी बोले- किसानों और प्रवासी मजदूरों को मिलेगा फायदा

राजधानी रांची में अब संक्रमितों की कुल संख्या 102 हो गयी है जिनमें से 61 ठीक हो गये हैं और 39 का इलाज चल रहा है। यहां दो मरीजों की मौत हो चुकी है। बोकारो में दस संक्रमितों में से नौ ठीक हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो गयी थी। इसी प्रकार हजारीबाग में 12 और गिरिडीह में दस कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गढ़वा में 23 एवं पलामू में 15 कोरोना मरीज पाये जा चुके हैं।
रांची के अलावा धनबाद में चार, सिमडेगा में दो, जामताड़ा में दो, गिरिडीह में 10, कोडरमा में छह व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। देवघर में संक्रमितों की कुल संख्या चार है जबकि गढ़वा में संक्रमितों की संख्या 23 है। इसके अलावा दुमका एवं जमशेदपुर में क्रमशः दो और तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
रिम्स निदेशक डीके सिंह ने बताया कि रिम्स के ग्यारह मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। राज्य में अब तक कुल 87 मरीज ठीक हो गये हैं जबकि तीन अन्य की मौत हो चुकी है और शेष 107 मरीज इलाजरत हैं। रांची में संक्रमितों की कुल संख्या 102 है जिनमें से 39 का इलाज जारी है। रांची केा देश के 129 अन्य जिलों के साथ रेड जोन घोषित किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।