पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस के 3,215 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की संख्या दो लाख के पार पहुंच गई जबकि इस महामारी से 58 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 3,945 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।
इसके अनुसार राज्य में अब मामलों की कुल संख्या 2,02,708 हो गई है। बुलेटिन के अनुसार शनिवार से इस बीमारी से 3,054 लोग स्वस्थ हुए है जिसके बाद ठीक होने की दर 86.40 प्रतिशत हो गई है। इसके अनुसार राज्य में अभी 23,624 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 47,318 नमूनों की जांच की गई है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबकि, देशभर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47,54,356 तक पहुंच गई है और 78,586 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 37,02,595 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



