महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3,254 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद बुधवार को कुल मामले बढ़कर 94,041 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महामारी से 149 और संक्रमितों की मौत हो गई है जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या 3,438 हो गई है।
वहीं 1,879 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने वाले रोगियों का आकंड़ा 44,517 हो गया है। राज्य में बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 46,074 है। राज्य में अबतक 5,93,784 नमूनों की जांच की गई है।
देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाली महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस (कोविड-19) की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है तथा पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 1567 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 52000 के पार हो गयी।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वाणिज्यिक नगरी में अब तक 52667 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस दौरान 97 1,857 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1857 हो चुकी है। राजधानी में 751 और संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 23694 पहुंच गयी है। राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर करीब 45 फीसदी है। फिलहाल मुंबई में कोरोना के 27116 सक्रिय मामले हैं।