अफ्रीकी देश माली में बंधक बने झारखंड के 33 मजदूर, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

अफ्रीकी देश माली में बंधक बने झारखंड के 33 मजदूर, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

रोजगार के लिए दक्षिण अफ्रीकी देश माली गए झारखंड के 33 मजदूर वहीं बंधक बन गए हैं। महीने से वहां की किसी कंपनी में काम कर रहे इन मजदूरों को आज तक वेतन नहीं मिला। वहीं ब्रोकर ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।

रोजगार के लिए दक्षिण अफ्रीकी देश माली गए झारखंड के 33 मजदूर वहीं बंधक बन गए हैं। नौकरी के नाम पर आंध्र प्रदेश निवासी केएसपपी नामक एक ब्रोकर इन मजदूरों को माली की राजधानी बमाको ले गया था। महीने से वहां की किसी कंपनी में काम कर रहे इन मजदूरों को आज तक वेतन नहीं मिला। वहीं ब्रोकर ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। रविवार को मजदूरों ने एक वीडियो संदेश जारी कर भारत और झारखंड सरकार से अपनी रिहाई और वतन वापसी की गुहार लगायी है।
झारखंड के श्रम एवं रोजगार मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने सोमवार को जानकारी दी कि माली में रह रहे मजदूरों से उनकी टेलीफोन पर बात हुई है। उनकी सकुशल वापसी के लिए सरकार हरसंभव कदम उठायेगी। माली में वे जिस कंपनी में काम कर रहे हैं, उसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। 

साढ़े चार करोड़ की पुरानी करेंसी के साथ पत्रकार समेत सात गिरफ्तार

हजारीबाग के उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इसपर उचित कार्रवाई की जा रही है। मजदूरों का कहना है कि उनके साथ भारत से केएसपी नामक जो ठेकेदार आया था, वह भारत वापस चला गया है। उनके पास खाने के लिए भी एक-दो दिनों का अनाज बचा है। वे एक कमरे में रह रहे हैं। 
माली की कंपनी के अधिकारियों से उन्होंने बात की तो उन्हें बताया गया कि वे जिस एजेंसी के जरिए यहां आये हैं, वही इनके वेतन आदि के भुगतान के लिए जिम्मेदार है। माली में बंधक बने मजदूर गिरिडीह जिले के बगोदर, डुमरी और सरिया प्रखंड और हजारीबाग जिला के बिष्णुगढ़ एवं चुरचू के रहने वाले हैं। 
इनमें नंदलाल महतो, टिकेश्वर महतो, शंकर महतो, दिलीप महतो, कुंजलाल महतो, चांदो महतो, संतोष महतो, गोपाल महतो, हुलास महतो, लोकनाथ महतो, भोला महतो, सहदेव महतो, संतोष महतो, होरिल महतो, रूपलाल महतो, सुकर महतो, संदीप कुमार महतो, तिलक महतो, लालमणी महतो एवं अन्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + nineteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।