मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस ने पांच महीने पहले प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हराकर उन्हें घर भेजा है और अब पार्टी 10 दिन बाद 23 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घर भेज देगी। कमलनाथ ने रतलाम लोकसभा क्षेत्र के अलीराजपुर विधानसभा के आंबुआ गांव में आज एक आम सभा को संबोधित करते हुए ये दावा किया।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में 15 साल तक भाजपा की सरकार रही, लेकिन आज तक आदिवासी क्षेत्रों का विकास अधूरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों के प्रति वचनबद्व है और उनके विकास में कोई कमी नहीं आने देगी।
शिवराज चौहान ने भी माना भाई का कर्ज हुआ माफ : कमलनाथ
मुख्यमंत्री रतलाम संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए थे। इसके बाद उन्होंने पेटलावद में भी एक आमसभा को संबोधित किया। बता दें कि रतलाम लोकसभा सीट पर अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होना है। यहां भूरिया का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर से हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App




