असम के कार्बी आंगलांग जिले में डीएनएलए के 67 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Summary :

असम के दीमा हसाओ एवं कार्बी आंगलांग जिलों में सक्रिय उग्रवादी संगठन दीमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी के 67 उग्रवादियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कार्बी आंगलांग स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य तुलिराम रोंगहैंग के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया

असम के दीमा हसाओ एवं कार्बी आंगलांग जिलों में सक्रिय उग्रवादी संगठन दीमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) के 67 उग्रवादियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कार्बी आंगलांग स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य तुलिराम रोंगहैंग के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।
अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिरेन नाथ एवं दोनों जिलों के पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष धानसिरी में आत्मसर्मण किया ।
उग्रवादियों ने अपने सरगना नैधिंग दीमासा की अगुवाई में एके श्रृंखला के दो राइफल, 11 बंदूक, नौ पिस्तौल तथा 30 कारतूस सौंपे ।
इससे पहले संगठन ने 25 सितंबर को एकतरफा संघर्ष विराम का ऐलान किया था और इसके 49 सदस्यों ने आत्मसमर्पण कर दिया था ।

Shera Rajput