महाराष्ट्र में मांडवा तट के पास अलीबाग में एक नौका पलट गयी। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
रायगढ़ के एसपी अनिल पारस्कर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नाव ‘अजंता’ पलट गयी थी लेकिन सभी यात्रियों को नौका नाव ‘अजंता’ से बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस नाव में कुल 88 लोग सवार थे और यह नाव मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया से मंडावा की यात्रा कर रहा था।
अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे उस समय हुआ, जब मांडवा से रवाना होने के कुछ ही देर बाद 88 यात्रियों को ले जा रही नाव चट्टान से टकरा गई। उन्होंने बताया कि चट्टानी क्षेत्र से टकराने के बाद नाव में पानी भरने लगा, जिसके कारण नाव डूबने लगी। तुरंत मरीन पुलिस और अन्य एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर दूसरी नाव में स्थानांतरित किया गया।