मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में डीजे से परेशान होकर मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपनी व्यथा सुनाने वाले बच्चे की परेशानी समझ मुख्यमंत्री ने उसे इस दिशा में जल्द कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है। झाबुआ जिले के आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले हिमांशु सोनी ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री कमलनाथ को प्रेषित पत्र में कहा था कि डीजे की आवाज बहुत तेज होने के कारण परीक्षाओं और अन्य समय में बच्चे पढ़ नहीं पाते और परेशानी का सामना करते हैं।
बच्चे ने डीजे बंद करवाने का निवेदन करते हुए कहा था कि इससे जीव, जंतु, पशु-पक्षियों सभी को लाभ होगा। इस पत्र पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिले के गांव मदरानी के बच्चे हिमांशु सोनी को कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में पहले से डीजे ध्वनि की निर्धारित मात्रा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। एक बार फिर से इन्हें जारी किया जा रहा है ताकि तय समय के बाद ध्वनि प्रसारण यंत्रों के उपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जाए।


Download Android App
Download iOS App



