हाल में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी की दयनीय स्थिति को देखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय कुमार ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अजय कुमार ने मीडिया को बताया कि हाल के चुनाव में कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए और उसके परिणाम अच्छे नहीं आने की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने झारखंड के प्रभारी आरपीएन सिंह को आज अपना इस्तीफा सौंप दिया। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 सीटों में से कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट जीती है। सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ को पराजित किया।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने तिरुपति मंदिर में की पूजा-अर्चना
महागठबंधन के समझौते के तहत राज्य में कांग्रेस ने जहां सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे तो वहीं राज्य के मुख्य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चार सीटों पर बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा ने दो सीटों और राष्ट्रीय जनता दल ने भी दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।
राज्य में कांग्रेस के अलावा सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा ही राजमहल की अपनी एक सीट बचा पाया जहां से उसके उम्मीदवार विजय हांसदा ने बीजेपी के उम्मीदवार हेमलाल मुर्मू को पराजित किया।